WTC Final से पहले विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा- इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमों को……
विराट कोहली का कहना है कि, मुझे लगता है ओवल में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी।
अद्यतन - जून 6, 2023 11:18 पूर्वाह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून यानि कल से खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों ही टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए बेस्ट प्लेइंग XI के साथ साथ बेहतर प्लानिंग भी कर रही है।
हालांकि इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि, मुझे लगता है ओवल में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी। हमें फ्लैट विकेट नहीं मिलने वाला है, ऐसे में बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। बल्लेबाजों को सतर्क होकर खेलने की जरूरत होगी। साथ ही अनुशासन और तकनीक को महत्व देना होगा।
यह आपके अनुभव पर निर्भर करता है कि आप किन परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं- विराट कोहली
विराट कोहली ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, यह आपके अनुभव पर निर्भर करता है कि आप किन परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं। हम पहले से माइंडसेट कर नहीं खेल सकते कि पिच इस तरह से बर्ताव करेगी। इसे एडजस्ट और अपनाने की जरूरत है। हमारे पास बस एक ही गेम है और यह दोनों ही टीमों के लिए न्यूट्रल है।
बता दें विराट कोहली ने आगे कहा कि, जो भी टीमें यहां के परिस्थिति को अच्छे से समझेगी वह जीत जाएगी। यही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की खूबसूरती है। दोनों ही टीमों को घरेलु फायदा नहीं होने वाला है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि दोनों ही टीमें किस तरह से अपना कॉम्बिनेशन बैठाती है।
बता दें साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ी थी, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार टीम इंडिया अपने बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी और हर हाल में इस मुकाबले को जीतना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस मुकाबले को जीतकर नंबर वन बनना चाहेगी।