WTC 2023 Final: मिचेल स्टार्क ने भारत को दिया तगड़ा झटका, विराट कोहली भी बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: मिचेल स्टार्क ने भारत को दिया तगड़ा झटका, विराट कोहली भी बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 31 गेंदों में 2 चौके जड़ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल के दूसरे दिन तक सभी विकेट खोकर 469 रन बनाए। तमाम फैंस को भारतीय बल्लेबाजों से भी बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन अभी तक कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक कर नहीं खेल पाया है।

भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 13 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की पहली गेंद से ही ऑस्ट्रेलिया ने विरोधी टीम के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 31 गेंदों में 2 चौके जड़ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली का विकेट मिचेल स्टार्क ने झटका। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको विराट कोहली सही से समझ नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। भारतीय पारी के 19वें ओवर में स्टार्क की गेंद को कोहली सही से समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के पास गई जहां उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा। भारतीय बल्लेबाज को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर कैसे वो इस महत्वपूर्ण मुकाबले में आउट हो गए।

चेतेश्वर पुजारा भी आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 25 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम के टॉप आर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है।

विराट कोहली के विकेट को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Danii_Khan1/status/1666831880187183104?s=20

तमाम लोगों को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन अनुभवी बल्लेबाज इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। अब देखना यह होता है कि भारत की ओर से कौनसा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में सफल रहता है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 268 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 174 गेंदों में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन बनाए। एलेक्स केरी ने भी 48 रनों का योगदान दिया जबकि डेविड वॉर्नर ने 43 रन बनाए।

close whatsapp