ऋषभ पंत को टीम इंडिया का 'गिलक्रिस्ट' बनाना चाहते हैं सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत को टीम इंडिया का ‘गिलक्रिस्ट’ बनाना चाहते हैं सुनील गावस्कर

व्हाइट बॉल क्रिकेट की तुलना में ऋषभ पंत के टेस्ट के आंकड़े हैं शानदार।

Sunil Gavaskar and Rishabh Pant.
Sunil Gavaskar and Rishabh Pant.

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था वहीं दूसरी इनिंग में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी को देखने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को सलाह दी है कि वो लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में ऋषभ पंत से ओपन करवा सकते हैं।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में पंत की खराब टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। आपको बता दें कि पंत अब तक अपने टेस्ट करियर में पांच शतक लगा चुके हैं जिसमें से चार उन्होंने विदेशी सरजमीं पर बनाए हैं।

सुनील गावस्कर ने की ऋषभ पंत की तारीफ

महान क्रिकेटर और कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में पंत के हालिया फॉर्म पर टिप्पणी की और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के साथ उनकी समानताएं बनाईं। गावस्कर ने सुझाव दिया कि युवा खिलाड़ी को लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाना चाहिए, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया ने गिलक्रिस्ट के साथ किया था, जो टेस्ट में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे।

स्पोर्ट्स टुडे के साथ बातचीत में ऋषभ पंत ने कहा कि, “बिल्कुल भी बुरा विकल्प नहीं है। देखिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्या किया। वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन व्हाइट बॉल वाले क्रिकेट में ओपनिंग करते समय वह खतरनाक बल्लेबाज थे। हो सकता है कि ऋषभ पंत जैसा कोई भी उतना ही विनाशकारी हो, और वहां उसे खेलने के लिए और अधिक ओवर मिलेंगे।”

गावस्कर ने आगे कहा कि, “हम एक फिनिशर के रूप में उनके बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन जब वह उस नंबर पर खेलने आते हैं तो आते ही शॉट लगाना शुरू कर देते है और आउट हो जाते हैं। यहां, उसे इस बात का अहसास होगा कि उसे पहली गेंद से धमाकेदार शुरुआत नहीं करनी है। उन्हें पिच और हालात को समझने के लिए कुछ गेंदों का सामना करना होगा।”

close whatsapp