CSA ने अंतरराष्ट्रीय मैचों और SA20 के लिए भारतीय प्रसारकों से की मोटी रकम की मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSA ने अंतरराष्ट्रीय मैचों और SA20 के लिए भारतीय प्रसारकों से की मोटी रकम की मांग

SA20 के पहले सीजन में 33 मैच और अगले चार सीजनों में 34 मैच खेले जाएंगे।

Cricket South Africa (Image Source: Twitter)
Cricket South Africa (Image Source: Twitter)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) भारतीय प्रसारकों से खेल के सभी प्रारूपों में भारत के एक मुकाबले के लिए 70 लाख डॉलर और प्रत्येक SA20 लीग के मैच के लिए 240,000 डॉलर की मांग कर रहा है। यह 26 सितंबर को भारतीय मीडिया आउटलेट्स के बीच चर्चा किए गए मीडिया राइट्स टेंडर (ITT) में चौंकाने वाला हिस्सा था।

अगर हम भारतीय रुपये (INR) में बात करे, तो सीएसए (CSA) ने SA20 के एक सीजन के लिए 64 करोड़ ($8 मिलियन) और भारत के प्रत्येक मैच के लिए 56 करोड़ रुपये की मांग की है। भारत के अलावा अन्य टीमों के लिए प्रत्येक घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए आरक्षित शुल्क $3 मिलियन (24 करोड़ रुपये) है।

भारत अगले चक्र में दक्षिण अफ्रीका में 21 मैच खेलेगा

यह समझौता आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के अगले चक्र (FTP 2024–31) के लिए है, इस दौरान सीएसए (CSA) 87 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर सकता है, जिनमें से लगभग 21 मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ हैं। आपको बता दें, भारत 2030-31 में और फिर दिसंबर-जनवरी 2027-28 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। इसके पहले टीम इंडिया 2023-2024 में भी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाली है, लेकिन यह दौरा आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के वर्तमान चक्र के अंतर्गत आता है, जिसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के पास पहले से ही प्रसारण अधिकार हैं।

इस बीच, SA20 के पांच सीजनों के लिए प्रस्तावों का अनुरोध किया गया है, जिनमें से पहले सीजन में 33 मैच और अगले चार सीजनों में 34 मैच खेले जाएंगे। आपको बता दें, सूचना का अनुरोध करने की समय सीमा 3 अक्टूबर है, जबकि प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर है। जिसके लिए आईटीटी इस प्रकार है: “5.2 SA20 लीग के लिए आरक्षित मूल्य US$240,000 प्रति लीग मैच है।

5.3 लीग के लिए देय लाइसेंस शुल्क एक मिश्रित आधार पर लीग के 5% प्रति सीजन की दर से बढ़ेगा। 5.4 लीग के लिए देय लाइसेंस शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा यदि किसी सीजन में पांच मैचों तक की वृद्धि या कमी होती है, लेकिन अनुमत भिन्नता के ऊपर या नीचे बढ़ने या घटने के परिणामस्वरूप लाइसेंस शुल्क का यथानुपात समायोजन होगा।”

close whatsapp