रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले खेलेंगे रणजी टॉफी मैच, साबित करना होगा मैच फिटेनस - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले खेलेंगे रणजी टॉफी मैच, साबित करना होगा मैच फिटेनस

जडेजा फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja of India. (Photo by Mike Hewitt/Getty Images)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिली। हालांकि चयनकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि, टीम में उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। इस बीच अब खबर ये आ रही है कि, 9 फरवरी से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 से पहले मैच फिटनेस हासिल करने के लिए रवींद्र जडेजा तमिलनाडु के खिलाफ आगामी रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं।

गौरतलब है कि, सितंबर 2022 में एशिया कप के दौरान 34 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर के घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वो टी-20 विश्व कप 2022 में भी नहीं खेल पाए थे और उसके बाद से वो अभी तक क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि इस बीच कुछ खबरों की माने तो, वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA)  में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं और साथ ही में गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी कर रहे हैं।

तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे रवींद्र जडेजा

इस बीच ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, जडेजा 24 जनवरी से चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी का मैच खेलेंगे। बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेन्ट के इन फैसलों को देखकर लगता है कि, वो जडेजा की वापसी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। वो यही चाहते हैं कि जडेजा पूरी तरह से फिट होने के बाद ही टीम में वापसी करें।

गौरतलब है कि जडेजा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ दुबई में खेला था। इस मुकाबले के बाद वे लगातार बाहर चल रहे हैं। जडेजा भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में 2523 रन बना चुके हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने 242 विकेट भी लिए हैं। जडेजा 171 वनडे मैचों में 2447 रन बनाने के साथ-साथ इस फॉर्मेट में 189 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

close whatsapp