इंग्लैंड में भी शुभमन गिल का तेजी से बढ़ रहा है क्रेज, फैन्स की भीड़ से बचकर भागा बल्लेबाज
हाल ही में शुभमन गिल पहुंचे थे विराट के साथ फुटबॉल मैच देखने।
अद्यतन - जून 6, 2023 3:56 अपराह्न

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय छाए हुए हैं, मैदान में उनका क्रिकेट और मैदान से बाहर उनकी स्टाइल सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच गिल इंग्लैंड में मौजूद हैं, जहां वो टीम इंडिया की तरफ से कल से WTC 2023 का फाइनल खेलने उतरेंगे। वहीं इंग्लैंड में भी इस खिलाड़ी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला था।
शुभमन गिल ने IPL में बल्ले से मचाया धमाल
दूसरी ओर शुभमन गिल के लिए IPL 2023 सबसे ज्यादा यादगार बन गया है, जहां इस सीजन गिल ने सबसे ज्यादा 890 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। साथ ही गिल ने पूरे सीजन धमाकेदार 3 शतक जड़े और 4 अर्धशतक भी लगाए।
जब भीड़ से बचकर भागे शुभमन गिल…
*हाल ही में शुभमन गिल पहुंचे थे विराट के साथ फुटबॉल मैच देखने।
*इस दौरान गिल का एक वीडियो आया सामने, फैन्स के साथ।
*फैन्स गिल के साथ सेल्फी लेने की कर रहे थे काफी कोशिश।
*लेकिन खिलाड़ी ने नहीं ली फैन्स के साथ सेल्फी निकल गए आगे।
इंग्लैंड से शुभमन गिल का ये वीडियो आया सामने
कल से शुरू होगा WTC 2023 का फाइनल
वहीं कल से द ओवल में WTC 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेसिया से होगा। टीम इंडिया दूसरी बार इस खिताब का फाइनल मुकाबला खेल रही है, इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2021 में WTC फाइनल खेला था और न्यूजीलैंड के हाथों टीम को हार मिली थी।