ICC ODI World Cup 2023: वायु प्रदूषण के कारण बांग्लादेश का अभ्यास सत्र दिल्ली में हुआ रद्द - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC ODI World Cup 2023: वायु प्रदूषण के कारण बांग्लादेश का अभ्यास सत्र दिल्ली में हुआ रद्द

बांग्लादेश टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक कई जबरदस्त मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक कई टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है।

हालांकि कुछ टीमें ऐसी भी है जो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। बांग्लादेश का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है। अब उन्हें अपना अगला मुकाबला 6 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। हालांकि, बांग्लादेश टीम आज यानी 3 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास सत्र नहीं कर पाई।

दरअसल दिल्ली का वायु प्रदूषण इस समय काफी खराब है और वहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यही वजह है कि दिल्ली टीम आज यानी 3 नवंबर को अभ्यास में भाग नहीं ले पाई। तीन अभ्यास सत्रों में यह उनका पहला शेड्यूल था जिसको टीम ने मिस कर दिया।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है बांग्लादेश टीम

बता दें, बांग्लादेश टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। वहीं श्रीलंका का भी प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है। उनका भी सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

श्रीलंका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि बाकी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल तमाम लोग यही दुआ कर रहे होंगे कि दिल्ली का वायु प्रदूषण 6 नवंबर से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाए वरना इस मैच को भी रद्द करना पड़ सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?