WTC 2023 Final से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को किया एक शब्द में बयां
भारत और ऑस्ट्रेलिया आज लंदन के द ओवल में WTC 2023 फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
अद्यतन - Jun 7, 2023 1:50 pm

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने प्रतीक्षित आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल से पहले एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया आज यानी 7 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से लंदन के द ओवल में WTC 2023 फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इस बीच, टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबले में क्रिकेट के दो खतरनाक प्रतिद्वंद्वियों के आमने-सामने होने से पहले, ICC ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां कुछ भारतीय खिलाड़ी अपने कप्तान रोहित शर्मा को एक शब्द में वर्णित करते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को एक शब्द में किया बयां
हालांकि, इस वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आए। आपको बता दें, अधिकतर खिलाड़ियों ने रोहित को ‘हिटमैन’ बताया, तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने उनके शांत व्यवहार के कारण उन्हें अलग-अलग शब्दों में बयां किया। इस बीच, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने अपने कप्तान को बेहद रिलैक्स रहने वाले व्यक्ति के रूप में बयां किया, तो वहीं मोहम्मद शमी और शुभमन गिल ने रोहित को ‘हिटमैन’ बताया।
मोहम्मद सिराज ने भारतीय कप्तान को ‘पुलर’ बताया, तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें ‘क्लास’ कहा। वहीं दूसरी ओर, चेतेश्वर पुजारा ने कहा रोहित सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और उन्हें लगता है कि एक कप्तान के रूप में भी वह सच में बहुत अच्छा कर रहे हैं। पुजारा ने कहा रोहित दबाव में भी काफी शांत रहते हैं।
जबकि शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा को बयां करते हुए कहा कि वह बंबइया भाषा में उन्हें ‘बंटाई’ कहना चाहेंगे, वह हमेशा खुशमिजाज रहते हैं और जब आप मजाक कर रहे होंगे, तो वह बस आएंगे और अचानक आपके सिर पर हल्का टिप कर देंगे। शार्दुल ने कहा वह रोहित को बचपन से जानते हैं और वह एक मजाकिया इंसान हैं।