Cricket Buzz: जाने 7 जून के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 7 जून के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी लंदन के द ओवल मैदान की पिच की तस्वीरों को साझा किया।

WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)
WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)

इस समय लंदन के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बांह में काली पट्टी बांधे हुए देखा गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी इसलिए बांधी थी क्योंकि वो उड़ीसा ट्रेन हादसे में शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरों को साझा किया। एशेज सीरीज 2023 में मोईन अली चोटिल जैक लीच की जगह ले रहे हैं। बता दें, मोईन अली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे लेकिन अब उन्होंने संन्यास से वापसी कर ली है।

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी लंदन के द ओवल मैदान की पिच की तस्वीरों को साझा किया।

close whatsapp