WTC Final: दूसरा दिन शुरू होने से पहले ट्रैविस हेड को लेकर तैयार है भारत का मास्टर प्लान, गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final: दूसरा दिन शुरू होने से पहले ट्रैविस हेड को लेकर तैयार है भारत का मास्टर प्लान, गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा

ट्रैविस हेड ने WTC फाइनल के पहले दिन के अंत तक 156 गेंदो में 146 रन बनाए हैं।

Travis Head Paras Mhambrey (Photo Source: Twitter)
Travis Head Paras Mhambrey (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मात्र 76 रनों पर तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। लेकिन उसके बाद ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच 251 रनों की साझेदारी हुई।

ट्रैविड हेड ने टेस्ट फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाते हुए अहम मुकाबले में टीम के लिए शतक जड़ा। खेल के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को ट्रैविस हेड ने निपटने के लिए बड़ा प्लान बनाना होगा, जिसे लेकर गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा बयान दिया है।

ट्रैविस हेड के लिए गेंदबाजी कोच ने बनाया बड़ा प्लान

ट्रैविस हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के पहले दिन के अंत तक 156 गेंदो में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 146 रनों पर नाबाद है। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ट्रैविस हेड को आउट करने के लिए शॉट गेंदे काम आएंगी।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने The West पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे गेंदबाजों के बीच निश्चित रूप से इसकी चर्चा हो रही है। हमें हमेशा लगता था कि यह एक ऐसा क्षेत्र (शॉर्ट लेंथ गेंद) है जिसका हम उसके (ट्रैविस हेड) के खिलाफ फायदा उठा सकते हैं। हम इसे थोड़ा पहले कर सकते थे। शायद यह रणनीति 30 या 40 रन पहले की हो सकती थी।’

WTC फाइनल के पहले दिन मोहम्मद शमी और सिराज ने ट्रैविस हेड के खिलाफ आवश्यक लेंथ के साथ गेंदबाजी। टी ब्रेक के बाद तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट लेंथ गेंद डाली जिससे ट्रैविस हेड को दिक्कतें हो रही थी। ट्रैविस हेड इस वक्त (146 रन) और स्टीव स्मिथ (95 रन) पर क्रीज पर मौजूद है। खेल के दूसरे दिन दोनों ही बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया को बड़े टोटल पर पहुंचाना चाहेंगे। वहीं भारतीय गेंदबाज शानदार वापसी करना चाहेंगे।

close whatsapp