हरभजन सिंह ने ट्रैविस हेड के आउट होने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया के पास अभी भी……
हरभजन सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रैविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
अद्यतन - Jun 8, 2023 7:00 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। खराब शुरुआत होने के बाद इस टीम ने पहले दिन के मैच खत्म होने तक 327 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने की। ट्रैविस हेड ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने ट्रैविस हेड को आउट करने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।
इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की- हरभजन सिंह
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रैविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दादा (सौरभ गांगुली) अक्सर कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बहुत धैर्य से खेलने के बारे में है। लेकिन उन्होंने धैर्य दिखाने के अलावा जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काबिले तारीफ है। लेकिन पहली बार हो सकता है कि मैं दादा से सहमत नहीं हूं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे लगता है जो बाउंसर शुरुआत में डाले जा सकते थे वह इस्तेमाल नहीं किए गए। उन्होंने इसे बहुत देर से इस्तेमाल किया। अगर वे पहले इस्तेमाल किए गए होते तो पैर आगे नहीं बढ़ते। फिर चाहे आप कितने महान बल्लेबाज हो, चाहे वो रिकी पोंटिंग हो या सचिन तेंदुलकर।
पहले दिन मैच खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट खोकर 327 रन बना लिए थे। वहीं टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट चटकाए। हालांकि भारत ने दूसरे दिन गेम में वापसी की।