ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अविश्वसनीय टी20 रिकॉर्ड, सूर्यकुमार और क्रिस गेल को भी पछाड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अविश्वसनीय टी20 रिकॉर्ड, सूर्यकुमार और क्रिस गेल को भी पछाड़ा

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज 2024 में टी20 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Travis Head (Source X)
Travis Head (Source X)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 सितंबर को खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से हराया। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने ये रन 256.52 के स्ट्राइक रेट से लगाए। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि हेड का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में 2024 में जबरदस्त रहा है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बहुमूल्य रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 256.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले हेड ने भारत के सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज 2024 में टी20 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल उन्होंने अभी तक 181.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने 182.12 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

एक साल में सबसे ज्यादा टी20 स्ट्राइक रेट (कम से कम 1000 रन)

182.12 – आंद्रे रसेल (2019)
181.36 – ट्रैविस हेड (2024)
177.09 – ल्यूक रोन्ची (2017)
175.99 – सूर्यकुमार यादव (2022)
174.93 – फिन एलन (2021)
174.67 – क्रिस गेल (2011)
172.71 – ऋषभ पंत (2018)
172.21 – हेनरिक क्लासेन (2023)

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में इंग्लैंड को हराया

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रनों की पारी खेली। कप्तान मिचेल मार्श बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने 37 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3.3 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि साकिब महमूद ने तीन ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। लियम लिविंगस्टोन ने भी तीन विकेट झटके।

जवाब में मेजबान 151 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने 37 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान फिल साल्ट 20 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन ने 18 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट ने तीन विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?