WTC 2023 Final: सौरव गांगुली ने अश्विन को लेकर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को मारा बहुत बुरी तरह ताना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: सौरव गांगुली ने अश्विन को लेकर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को मारा बहुत बुरी तरह ताना!

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत का खराब प्रदर्शन जारी है।

Sourav Ganguly, R Ashwin and Rohit Sharma-Rahul Dravid. (Image Source: Getty Images)
Sourav Ganguly, R Ashwin and Rohit Sharma-Rahul Dravid. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, तो वहीं भारत के हाल बेहाल हैं।

WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा कुछ गलत फैसलों के चलते जमकर आलोचना का शिकार हो रहे हैं। अब आलोचकों की इस लंबी लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल हो गए हैं।

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के लिए ऑन-एयर बात करते हुए, गांगुली ने नाथन लियोन द्वारा रवींद्र जडेजा को आउट करने के बाद भारत के कप्तान रोहित और मुख्य कोच द्रविड़ का रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने के फैसले के लिए बहुत बुरी तरह से मजाक उड़ाया है।

अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने पर लगातार टारगेट किए जा रहे हैं द्रविड़-रोहित

सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “कौन कहता है कि ऑफ स्पिनर हरी पिच पर नहीं खेल सकते? बाएं-हाथ के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और नाथन लियोन को देख लीजिए। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने 450 से अधिक विकेट चटका चुके हैं। इस समय उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को आउट किया।

द ओवल की पिच में टर्न और बाउंस दोनों है। भारत ने आर अश्विन जैसे मैच विनर को शामिल न करके बहुत बड़ी गलती की है। जडेजा को दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। जडेजा अपनी तरफ से दबाव बना रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ से रनों के प्रवाह को रोकने वाला कोई नहीं है।”

अगर जारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल की बात करे, तो इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने मैच के तीसरे दिन मात्र 10 रनों पर अपना एक और विकेट गंवा दिया है। इस समय भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 185 है।

close whatsapp