चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : इरफान पठान और सुनील गावस्कर के भारतीय स्क्वॉड में इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : इरफान पठान और सुनील गावस्कर के भारतीय स्क्वॉड में इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है।

KL Rahul and Rishabh Pant
KL Rahul and Rishabh Pant. (Photo Source: Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा जल्द ही होने वाली है। हालांकि, सभी के मन में यह उत्सुकता है कि वो कौन खिलाड़ी होंगे, जो अंतिम 15 में अपनी जगह बनाएंगे। बहरहाल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को दी जा सकती है और वो पांचवीं बार आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और सुनील गावस्कर ने भी भारतीय स्क्वॉड को लेकर अपना पक्ष रखा है। दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के विकेटकीपर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘अगर मैं वहां बैठा होता तो यह बता सकता था कि हाल में किसने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। केएल राहुल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और श्रेयस अय्यर ने भी इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें थोड़ा सपोर्ट जरूर मिलना चाहिए था। पिछले कुछ महीनो में उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला है, लेकिन मैं इन दोनों खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखना चाहता हूं।’

सुनील गावस्कर ने भी दी प्रतिक्रिया

सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘नंबर चार पर मैं श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहूंगा, जबकि नंबर पांच पर केएल राहुल और नंबर 6 पर ऋषभ पंत को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। संजू सैमसन ने भी शतक बनाया है और उन्हें भी टीम में शामिल करना चाहिए। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए शतक बनाए थे। आप ऐसे खिलाड़ी को कैसे हटा सकते हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए शतक बनाए हैं?’

इरफान पठान और सुनील गावस्कर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी।

बता दें कि, यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के सभी मैच UAE में आयोजित किए जाएंगे। आगामी टूर्नामेंट को रोहित शर्मा एंड कंपनी जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp