BBL 2023-24 से पहले मैट शॉर्ट और मोइसेस हेनरिक्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के साथ साइन किया लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट
पर्थ स्कॉर्चर्स ने BBL 2022-23 के फाइनल में ब्रिस्बेन हीट को हराकर खिताब जीता था।
अद्यतन - जून 10, 2023 11:52 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैट शॉर्ट और मोइसेस हेनरिक्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन से पहले अपनी-अपनी टीमों के साथ लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। शॉर्ट और हेनरिक्स ने आगामी BBL 2023-24 से पहले क्रमशः सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ तीन-तीन-साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
आपको बता दें, सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मोइसेस हेनरिक्स संभवतः अपने रिटायरमेंट तक BBL में इसी टीम के लिए खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने क्लब के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, मैट शॉर्ट अगले तीन वर्षों तक BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ रहेंगे, क्योंकि पिछले सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ने तीन साल के नए करार के लिए हामी भर दी है।
एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स ने मैट शॉर्ट और मोइसेस हेनरिक्स को रिटेन किया
मैट शॉर्ट ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा: “मुझे एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ दोबारा जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। स्ट्राइकर्स ने मुझ पर विश्वास दिखाया और मुझे मौके दिए और मैं अपनी पूरी वफादारी से उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं।”
इस बीच, मोइसेस हेनरिक्स सिडनी सिक्सर्स के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और साथ ही वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, और वह इस समर 100 से अधिक BBL मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। मोइसेस हेनरिक्स ने आधिकारिक बयान में कहा: “मेरे लिए अपने पूरे BBL करियर के दौरान सिर्फ एक क्लब के साथ खेलने में सक्षम हो पाना और उस दौरान कप्तानी का अवसर पाना सच कहूं तो बहुत खास है।”
आपको बता दें, आगामी BBL सीजन के कार्यक्रम की घोषणा की जानी अभी बाकी है, जबकि खिलाड़ियों को ट्रेड करने की प्रोसेस अभी भी चालू है। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग (BBL) 2022-23 के फाइनल में ब्रिस्बेन हीट को हराकर खिताब जीता था।