IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X)
IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X)

करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के बाद, प्लेऑफ के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी।

तो वहीं, अब मंगलवार 26 मई से नाॅकआउट मैचों की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में पहला क्वालिफायर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले का टिकट कटा लेगी।

साथ ही हारने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा, जब वह एलिमिनेटर की विजेता टीम से मैच 29 मई को मुकाबला खेलेगी। खैर, आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण मैच से पहले वो सब जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए।

RCB vs GT मैच डिटेल्स

मैच  राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस, क्वालिफायर 1, IPL 2026
वेन्यू एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
तारीख और समय  मंगलवार, 26 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

RCB vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  08
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 04
गुजरात टाइटंस ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  30 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता)
हालिया मैच  30 अप्रैल, 2026 (जीटी ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है। इन तीन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा, क्योंकि अधिक रन देने वाली पिच पर बड़े स्कोर का बचाव करना मुश्किल हो सकता है।

RCB vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB): वेंकटेश अय्यर/फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: टिम डेविड

गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाॅशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

close whatsapp