रिकाॅर्ड तोड़ पारी के बाद जय शाह से तारीफ सुन गदगद हुए पृथ्वी शाॅ कहा- ‘बहुत मायने रखता है’
मुंबई बनाम असम रणजी मैच में पृथ्वी शाॅ ने 379 रनों की शानदार पारी खेली है।
अद्यतन - Jan 12, 2023 4:47 pm

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ द्वारा मुंबई बनाम असम रणजी मैच में तिहरा शतक लगाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी जय शाह ने उनकी तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है। बता दें कि रणजी इतिहास में पृथ्वी शाॅ ने दूसरी सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए 383 गेंदो में 379 रन बनाए थे। शाॅ की इस पारी की क्रिकेट जगत में हर कोई तारीफ कर रहा है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शाॅ कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं रणजी में इस तरह की पारी खेलने के बाद फिर उन अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि आखिर कब शाॅ को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि पृथ्वी शाॅ आखिरी बार जुलाई 2021 में नीली जर्सी में खेलते हुए दिखे थे।
जय शाह से तारीफ सुन गदगद हुए पृथ्वी शाॅ
बता दें रणजी ट्राॅफी 2022-23 में जारी असम बनाम मुंबई मैच में ऐतिहासिक पारी खेलने पर बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर पृथ्वी शाॅ के बारे में लिखा, रिकाॅर्ड में बुक में एक और एंट्री, क्या असाधारण पारी पृथ्वी शाॅ। रणजी ट्राॅफी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने पर बधाई। अपार संभावनाओं वाली प्रतिभा। बहुत गर्व है!
तो वहीं इसके जबाव में पृथ्वी शाॅ ने जय शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद जय शाह सर, आपके प्रोत्साहन के शब्द बहुत मायने रखते हैं। मेहनत करते रहेंगे।
देंखे ट्वीट
Thank you so much @JayShah sir. Your words of encouragement means a lot. Will keep working hard. https://t.co/RoDw5FbUEV
— Prithvi Shaw (@PrithviShaw) January 11, 2023
बता दें कि मात्र 18 साल की उम्र में साल 2018 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शाॅ अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट मैचों में 42.38 की औसत से 339 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वह 6 वनडे और 1 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। वनडे में शाॅ ने 31.5 की औसत से 189 रन बनाए हैं।