सौरव गांगुली ने की अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी की तारीफ, कहा- भारतीय टीम में कमबैक करना आसान नहीं होता लेकिन उन्होंने....... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली ने की अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी की तारीफ, कहा- भारतीय टीम में कमबैक करना आसान नहीं होता लेकिन उन्होंने…….

WTC फाइनल की पहली पारी में रहाणे ने बनाए 89 रन।

Sourav Ganguly And Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly And Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए।

वहीं भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 296 रन बना सकी। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर बेहतरीन पारी खेली और भारत को फॉलोऑन से बचाने में कामयाब रहें। वहीं अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने की।

भारतीय बल्लेबाज के लिए टीम इंडिया में वापसी करना आसान नहीं- सौरव गांगुली 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि, 18 महीने बाद बेहतरीन पारी वकाई अच्छा है। रहाणे 18 महीने से टेस्ट क्रिकेट से दूर थे। भारतीय बल्लेबाज के लिए टीम इंडिया में वापसी करना और शानदार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है। मुझे लगता है यह अद्भुत है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल कई बार खिलाड़ियों ने वापसी की है लेकिन इतनी लंबे समय के बाद तो बिल्कुल भी नहीं। उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे छोर पर विकेट गिरने के बाद भी उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने अब तक जो किया है उस पर उन्हें बेहद गर्व होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, रहाणे ने ड्रेसिंग रूम को दिखा दिया कि अगर आप अप्लाई करते हैं और किस्मत का थोड़ा साथ मिलता है तो आप इस पिच पर बल्लेबाजी करने में सक्षम होंगे, इसके लिए रहाणे को बहुत सारा श्रेय। इसके साथ ही सौरव गांगुली ने शार्दुल ठाकुर की भी जमाकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, रहाणे शानदार हैं और शार्दुल ठाकुर ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। यह भारत के लिए एक अच्छी लड़ाई है।

close whatsapp