एशेज सीरीज को लेकर जोश हेजलवुड की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- दूसरी टीम को परेशान करने के लिए..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशेज सीरीज को लेकर जोश हेजलवुड की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- दूसरी टीम को परेशान करने के लिए…..

जोश हेजलवुड का मानना है कि अगर वह इंग्लैंड में होते तो दूसरी टीम को परेशान करने के लिए गेंदबाजों के अनुकूल पिच तैयार करवाते।

Josh Hazlewood (Image Source: Getty Images)
Josh Hazlewood (Image Source: Getty Images)

हाल ही में लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला खेला गया। बता दें इस मुकाबले को ऑस्ट्रलिया ने जीता और WTC का खिताब अपने नाम किया। वहीं अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर एशेज सीरीज पर रहने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया हर हाल में एशेज ट्रॉफी को जीतना चाहेगा। बता दें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 16 जून से खेला जाएगा। दरअसल यह सीरीज इंग्लैंड में खेली जानी है और ऑस्ट्रलिया इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराना चाहेगा। वहीं इंग्लैंड भी इस सीरीज को अपने नाम करनी की कोशिश करेगा।

स्टोक्स ने पिच को लेकर अनुरोध किया तो मुझे काफी आश्चर्य हुआ- जोश हेजलवुड 

हालांकि इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका मानना है कि अगर वह इंग्लैंड में होते तो दूसरी टीम को परेशान करने के लिए गेंदबाजों के अनुकूल पिच तैयार करवाते। उन्होंने कहा कि, जब स्टोक्स ने पिच को लेकर अनुरोध किया तो मुझे काफी आश्चर्य हुआ।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, लेकिन अगर मैं इंग्लैंड का होता तो इसके विपरीत जाता। आप शायद ग्रीन विकेटों की ओर रुख कर रहे हैं तो यह थोड़ा अच्छा है। लेकिन अगर वे ऑस्ट्रेलिया आते हैं तो उन्हें कठिन, सपाट और तेज विकेट मिलेगा।

बता दें जोश हेजलवुड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं थे। दरअसल वह चोट के कारण टीम से बाहर थे। जिसके बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया। उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि जोश हेजलवुड अब बिल्कुल फिट हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह एशेज सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया स्कॉट बोलैंड को भी मौका देने का सोच सकता है।

close whatsapp