WTC 2023 फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर मंडरा रहा है भारी संकट; भारतीय चयनकर्ता वेस्टइंडीज दौरे के बाद लेंगे बड़ा फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर मंडरा रहा है भारी संकट; भारतीय चयनकर्ता वेस्टइंडीज दौरे के बाद लेंगे बड़ा फैसला

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की खबरें कितनी सच है?

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

भारत की WTC 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारतीय चयनकर्ता और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कुछ बड़े फैसले लेने की तैयारी में है।

दरअसल, WTC फाइनल में टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार के बाद टेस्ट सेट-अप को रीबूट किया जाना तय है, और सबसे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी पर तलवार चलेगी। रोहित शर्मा के पास टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी साबित करने का आखिरी मौका वेस्टइंडीज दौरा है, जहां दोनों टीमों के बीच अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

संकट में है रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी

खबरों के अनुसार, वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज कप्तान के रूप में रोहित की आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है, क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कप्तानी के नए विकल्प पर चर्चा करने वाले हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि रोहित वेस्टइंडीज दौरे के बाद BCCI के साथ बैठक करेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में फैसला लेंगे।

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे पर शायद आखिरी बार बतौर टेस्ट कप्तान नजर आएंगे। अगर वह टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान और बल्लेबाज सभी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं, तो भारतीय चयनकर्ता नया कप्तान नियुक्त कर सकते हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया: “रोहित को कप्तानी से हटाए जाने की खबरें बेबुनियाद है। लेकिन हां, क्या वह अगले WTC सायकल तक कप्तान बना रहेगा, यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि 2025 में तीसरा संस्करण समाप्त होने पर वह लगभग 38 साल का हो जाएगा। फिलहाल, मुझे लगता है कि शिव सुंदर दास और उनके साथी चयनकर्ताओं को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के बाद और उनके बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए फैसला लेना होगा।

वेस्टइंडीज दौरे के बाद दिसंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे तक कोई मैच नहीं है। इसलिए चयनकर्ताओं के पास इस मुद्दे पर विचार करने और निर्णय लेने के लिए बहुत समय है। तब तक पांचवां चयनकर्ता (नया अध्यक्ष) भी सिलेक्शन पैनल में शामिल हो जाएगा और आसानी से फैसला लिया जा सकता है।”

close whatsapp