ना जाने कौन से गम में डूबे हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, फिर आ गई उन्हें साई बाबा की याद
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
अद्यतन - Jul 21, 2023 2:41 pm

इन दिनों टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खबरों में हैं, शॉ के सुर्खियों में रहने का कारण उनका खेल नहीं है। इस बार ये खिलाड़ी अपने बयान को लेकर हर जगह छाया हुआ है, जहां हाल ही में पृथ्वी का दर्द छलका है और उन्होंने अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी कुछ बोला है। इस बीच उनकी एक इंस्टा स्टोरी भी काफी वायरल हो रही है सोशल मीडिया की दुनिया में।
पृथ्वी शॉ ने ऐसा क्या बयान दे डाला था?
इंडिया अंडर-19 टीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने सीनियर टीम इंडिया में भी अपनी छाप छोड़ी थी। लेकिन अब शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है और उनके चयन को लेकर सेलेक्टर शायद बात भी नहीं करते। इस बीच शॉ ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था की, वो अब अकेले रहना पसंद करते हैं और उन्होंने बाहर भी जाना बंद कर दिया है।
हो क्या गया है पृथ्वी शॉ को इन दिनों?
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
*इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है एक स्टोरी।
*हर बार तरह शॉ ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई है साई बाबा की तस्वीर।
*इन दिनों काफी ज्यादा अकेला महसूस कर रहे शॉ।
पृथ्वी शॉ की इंस्टा पर डालते हैं एक नजर

हाल ही में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार से मिले थे शॉ
टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर क्या बोला बल्लेबाज?
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, इस साल वो टीम में शामिल भी किए गए थे लेकिन उन्हें अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिला। दूसरी ओर भारतीय टीम से बाहर किए जाने पर भी शॉ ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था की टीम से बाहर किए जाने का कोई प्रमुख कारण उनको नहीं बताया गया था।