BAN vs AFG, एकमात्र Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग 11 और कहां देख सकते हैं लाइव, जानें पूरी जानकारी यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs AFG, एकमात्र Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग 11 और कहां देख सकते हैं लाइव, जानें पूरी जानकारी यहां

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून से शुरू हो चुका है।

BAN vs AFG (Photo Source: Twitter)
BAN vs AFG (Photo Source: Twitter)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर आई है, जहां टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट मैच, तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज 14 जून से शुरू हो चुका है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुना है।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जिसमें टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं अफगानिस्तान ने पिछली टेस्ट सीरीज साल 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच

दिन और समय- 14 जून से 18 जून सबहु 9 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम

(BAN vs AFG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। गेंदबाज भी इस पिच पर बेहतर खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। चेज करने वाली टीम यहां ज्यादा सफल होते हुए नजर आई है। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है और अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ठीक ऐसा ही करते हुए नजर आए हैं।

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए (BAN vs AFG) बांग्लादेश और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

बांग्लादेश (Bangladesh):

महमुदूल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, मोमिनूल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (कप्तान व विकेटकीपर), मेहंदी हसन, तैजूल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, इबादत होसैन

अफगानिस्तान (Afghanistan):

इब्राहिम जद्रान, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), नसीर जमल, करीम जन्नत, अफसर जजई, अमिर हमजा, जहीर खान, निजत मसूद, यामिन अहमदजई

(BAN vs AFG) बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है, जिसमें अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की है।

(BAN vs AFG) बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान ब्रॉडकास्टिंग डिटेल्स

क्रिकेट फैंस बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

close whatsapp