वर्ल्ड कप 2023: इस टूर्नामेंट में यह 5 रिकॉर्ड टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023: इस टूर्नामेंट में यह 5 रिकॉर्ड टूट सकते हैं

2011 के बाद अब एक बार फिर से भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

Mohammed Shami (Photo Source: Twitter)
Mohammed Shami (Photo Source: Twitter)

इसी साल यानी 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। तमाम लोग इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 2011 के बाद अब एक बार फिर से भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जीतने के लिए भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत के अलावा 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी हराना आगामी टूर्नामेंट में काफी मुश्किल होगा। हालांकि इस बार के वनडे वर्ल्ड कप में कुछ ऐसी भी रिकॉर्ड है जो टूट सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही पांच रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। इस साल सभी देशों के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो खुद आगामी टूर्नामेंट में अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

5- सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma batting
Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2003 से 2019 तक कुल 5 वर्ल्ड कप में 49 छक्के लगाए हैं। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 27 छक्के जड़े हैं और सौरव गांगुली ने 25 छक्के।

हालांकि आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर दोनों को पछाड़ सकते हैं और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक वर्ल्ड कप के 2 सत्र खेले हैं जिसमें उन्होंने 17 मुकाबलों में 23 छक्के जड़े हैं।

2019 वर्ल्ड कप में इयोन मोर्गन ने 22 छक्के जड़े थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने उस सीजन 9 मुकाबलों में 14 छक्के जड़े थे और सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की सूची में उन्होंने तीसरा स्थान ग्रहण किया था।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp