वर्ल्ड कप 2023: इस टूर्नामेंट में यह 5 रिकॉर्ड टूट सकते हैं
2011 के बाद अब एक बार फिर से भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
अद्यतन - Jun 14, 2023 12:52 pm
4- मोहम्मद शमी जहीर खान और जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2015 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में चौथे स्थान पर थे। उन्होंने 7 मुकाबलों में 17 विकेट अपने नाम किए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वर्ल्ड कप 2019 में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 4 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक भी पूरी की।
भारत में 2023 वर्ल्ड कप खेला जाना है और इसमें भी उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा। मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप के 11 मुकाबलों में 31 विकेट हासिल किए हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वर्ल्ड कप में जहीर खान और जवागल श्रीनाथ हैं जिन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए हैं।