वर्ल्ड कप 2023: इस टूर्नामेंट में यह 5 रिकॉर्ड टूट सकते हैं
2011 के बाद अब एक बार फिर से भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
अद्यतन - जून 14, 2023 12:52 अपराह्न
3- क्या ग्लेन मैक्सवेल रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?

वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।
अभी तक ग्लेन मैक्सवेल ने 16 पारियों में 21 छक्के जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा छक्के वर्ल्ड कप में जड़ने वालों की सूची में वो चौथे स्थान पर है। हालांकि आगामी सीजन में वो मैथ्यू हेडन, एरोन फिंच और रिकी पोंटिंग को सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की सूची में पछाड़ सकते हैं।
मैक्सवेल के पास भारत में भी क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने यहां कई सीरीज भी खेली है और इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो