कुलदीप यादव को भी चढ़ा सोशल मीडिया का बुखार, खिलाड़ी से बन गए सीधे मॉडल
सोशल मीडिया पर आए दिन नए पोस्ट शेयर करते हैं कुलदीप।
अद्यतन - जून 14, 2023 6:49 अपराह्न

टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया के भी स्टार हैं, जहां अब कुलदीप यादव भी इस सूची में टॉप करते जा रहे हैं। स्पिन गेंदबाज आए दिन सोशल मीडिया पर कमाल के पोस्ट शेयर करते रहते हैं, इस बार तो कुलदीप ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
कुलदीप यादव और युजी चहल की जोड़ी ने मचाया था बवाल
एक समय टीम इंडिया में युजी चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने काफी कमाल किया था, जहां इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर एक साथ कई विकेट निकाले थे। लेकिन अब दोनों को साथ में काफी कम मौके मिलते हैं, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी हुआ है।
कैमरा तो कुलदीप यादव का पक्का दोस्त बन गया है
*सोशल मीडिया पर आए दिन नए पोस्ट शेयर करते हैं कुलदीप।
*वहीं अब कुलदीप यादव ने एक इंस्टा रील की है शेयर।
*इस रील वीडियो में फोटोशूट करवा रहे हैं यादव अपना।
*किसी मॉडल या हीरो से कम नहीं लग रहे हैं कुलदीप।
बड़ी स्टालिश रील शेयर की है इस बार कुलदीप यादव ने
फैन्स को काफी पसंद आते हैं स्पिनर के पोस्ट
फिरकी के फनकार का कैसा रहा IPL में प्रदर्शन?
कुलदीप यादव IPL में जब से दिल्ली की टीम में आए हैं, उन्हें इस टीम में लगातार मौके मिल रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। IPL 2023 में कुलदीप ने दिल्ली से खेलते हुए 14 मुकाबलों में कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे, दूसरी दिल्ली टीम का प्रदर्शन बेहद फ्लॉप रहा था।