ये क्या, रोहित शर्मा के खिलाफ तो ICC को सरेआम भड़का रहे हैं राशिद लतीफ! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या, रोहित शर्मा के खिलाफ तो ICC को सरेआम भड़का रहे हैं राशिद लतीफ!

क्या BCCI को ICC की कमाई का 38.5 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, यह खबर भारत ने छपवाई?

ICC, Rashid Latif and Rohit Sharma. (Image Source: Twitter/Getty Images)
ICC, Rashid Latif and Rohit Sharma. (Image Source: Twitter/Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व कोच और विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की हालिया बयानबाजी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सरेआम भड़काने की कोशिश की।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ICC पर जमकर भड़ास निकाली थी। आपको बता दें, भारत को WTC फाइनल में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा, जब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इंग्लैंड के द ओवल में 209 रनों से हराकर मेस पर कब्जा किया था।

जिसके बाद रोहित शर्मा ने ICC को टारगेट करते हुए सवाल किया कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल हार साल जून में और इंग्लैंड में ही क्यों आयोजित किया जाता है, यह किसी और विंडो या किसी अन्य देश में भी खेला जा सकता हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान ने WTC फाइनल में शुभमन गिल के विवादित विकेट को लेकर कहा था कि ICC इवेंट्स से बेहतर कैमरा एंगल को आईपीएल में उपलब्ध है।

यह ICC बनाम BCCI है: राशिद लतीफ

शुभमन गिल के विकेट पर रोहित ने कहा कि DRS के दौरान और कैमरा एंगल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। भारतीय कप्तान के इन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राशिद लतीफ ने कहा कि रोहित ने खुलेआम ICC की आलोचना की है, और यह ICC बनाम BCCI जैसे लग रहा था।

राशिद लतीफ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा: “रोहित शर्मा ने सीधे आईसीसी से सवाल किया। ‘जून में क्यों?’ मैंने पहले भी यही बात कही थी और केवल इंग्लैंड में ही क्यों? भारतीय कप्तान यह सब किससे कह रहा था? आईसीसी से और किससे। उन्होंने शुभमन गिल के कैच पर कैमरा एंगल की कमी की बात कही और सीधे आईसीसी पर निशाना साधा।

पर्दे के पीछे, यह ICC बनाम BCCI है। आपने खबरों में पढ़ा कि BCCI को ICC की कमाई का 38.5 प्रतिशत प्राप्त होगा, उस पर ICC की कोई रिलीज नहीं है। यह एक वेबसाइट की रिपोर्ट थी। किसने लिखा है? यह हितों का टकराव है।”

close whatsapp