एश्ले जाइल्स को वॉस्टरशायर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एश्ले जाइल्स को वॉस्टरशायर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया

एशेज 2021-22 में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से करारी शिकस्त मिली थी जिसके बाद उन्हें टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट से हटा दिया गया था।

Ashley Giles (Pic Source-Twitter)
Ashley Giles (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एश्ले जाइल्स को वॉस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें, एशेज 2021-22 में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से करारी शिकस्त मिली थी जिसके बाद उन्हें टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट से हटा दिया गया था।

वॉस्टरशायर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जगह 2019 से ही खाली थी, काउंटी के अध्यक्ष फानोस हीरा ने क्लब के संचालन में पहल की है। हालांकि उनकी नियुक्ति के बाद एश्ले जाइल्स 3 जुलाई को इस भूमिका में नजर आएंगे। क्लब को यह भी उम्मीद है कि एश्ले जाइल्स की नियुक्ति के बाद उन खिलाड़ियों को भी काफी प्रेरणा मिलेगी जो 2023 के अनुबंध से बाहर हैं।

एश्ले जाइल्स खुद यही कोशिश करेंगे कि कई खिलाड़ियों को काफी मौके दिए जाए और जिन खिलाड़ियों का अनुबंध खत्म हो चुका है उनके टीम में वापसी करने से क्लब को भी काफी फायदा मिले। एश्ले जाइल्स भी इस बात से खुश हैं कि उन्हें इस काउंटी क्लब का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वॉस्टरशायर में वो 25 साल से रह रहे हैं और उन्हें इस क्लब और शहर के बारे में काफी चीजों के बारे में पता है।

मैं इस पद के लिए बहुत ही उत्साहित हूं: एश्ले जाइल्स

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक एश्ले जाइल्स ने कहा कि, ‘मैं 25 सालों से वॉस्टरशायर में रह रहा हूं और मैंने यही शादी की और अपने बच्चों को बड़ा किया। मैं इस क्लब से बहुत ही प्यार करता हूं और मुझे इस क्लब के इतिहास के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। यहां के खिलाड़ियों के अंदर क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है और यहां के समर्थक भी काफी अच्छे हैं। वो लोग क्लब का काफी अच्छी तरह से साथ देते हैं और टीम के खिलाड़ी भी मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि इस क्लब के साथ इसको मैं और भी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकूं।’

फानोस हीरा ने कहा कि, ‘एश्ले जाइल्स को क्रिकेट की काफी समझ है और उनका ट्रेक रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। वो एक अच्छे लीडर हैं और उनके टीम से जुड़ने के बाद क्लब को भी काफी मदद मिलेगी।’

close whatsapp