मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन करेगा हिटमैन रोहित पर मोटी रकम खर्च!
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन करेगा रोहित शर्मा का सम्मान।
अद्यतन - Feb 25, 2022 12:31 pm

इस वक्त टीम इंडिया के नए कप्तान हिटमैन यानी की रोहित शर्मा का जलवा हर जगह दिख रहा है, वनडे से लेकर टी-20 फॉर्मेट में टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। वहीं हिटमैन की कप्तानी कई क्रिकेट दिग्गजों को और साथी खिलाड़ियों को काफी पसंद भी आ रही है, वहीं अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन भी अब रोहित के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। वहीं इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के वो खिलाड़ी भी आएंगे जो मुंबई से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इस समय भारत की जर्सी में अपना कमाल का खेल दिखा रहे हैं।
हिटमैन रोहित शर्मा का बड़ा सम्मान होने जा रहा है
2021 में टीम इंडिया के साथ काफी कुछ हुआ, टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार से लेकर टीम के कप्तानों में बदलाव आया। जहां विराट ने पहले टी-20 की कप्तानी को छोड़ा, तो रोहित को वो जिम्मेदारी मिली। फिर अचानक बोर्ड ने विराट की जगह हिटमैन को वनडे कप्तान बना दिया और साल की शुरूआत में टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी भी रोहित के पास आ गई।
*मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन करेगा रोहित शर्मा का सम्मान।
*तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने पर होगा हिटमैन का सम्मान।
*MCA की 24 तारीख को हुई बैठक में किया गया ये बड़ा फैसला।
*अगले महीने IPL से पहले MCA करेगा इस कार्यक्रम का आयोजन।
बाकी कई और खिलाड़ियों का नाम है इस लिस्ट में शामिल
हाल ही में जूनियर टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है, वहीं इस टीम में मुंबई के अंग क्रिश रघुवंशी भी थे। उनका सम्मान भी इस कार्यक्रम में होगा और इस युवा खिलाड़ी को 1 लाख रूपए का चैक दिया जाएगा। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव,ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी सम्मानित किया जाएगा। तो दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान का नाम भी इस सूची में है।