एशेज 2023: टिम पेन ने इंग्लैंड की पिच को लेकर रणनीति पर चेतावनी देते हुए गेंदबाजों पर दिया चौंकाने वाला बयान
टिम पेन ने कहा इंग्लैंड के गेंदबाजी अटैक के लिए गेंद को मूव कराना बेहद अहम होगा।
अद्यतन - जून 16, 2023 1:37 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने 16 जून से एजबेस्टन में शुरू हो रही 2023 एशेज सीरीज से पहला कहा कि इंग्लैंड का फ्लैट ट्रैक तैयार करने का प्लान बेन स्टोक्स और उनकी टीम पर भारी पड़ने वाला हैं, क्योंकि इस तरह के विकेट मेहमान टीम के लिए घर जैसी स्थिति ऑफर करेगी।
दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने क्यूरेटरों को सलाह दी है कि वे तेज सपाट विकेट तैयार करें ताकि उनकी टीम को जल्दी स्कोर करने में मदद मिल सके। जिस पर पूर्व एशेज विजेता कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ इंग्लैंड कि यह चाल उल्टी पड़ने वाली है।
तेज सपाट विकेट तैयार करने की चाल इंग्लैंड पर भारी पड़ सकती है: पेन
टिम पेन ने आगे कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजी अटैक के लिए पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में गेंद को मूव कराना बेहद अहम होगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने यह भी कहा अगर इंग्लैंड के गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिली, तो पैट कमिंस के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस का मेजबान टीम पर हावी होना तय है।
टिम पेन ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा: “अगर मैं इंग्लैंड का कप्तान होता, तो मैं ऐसा बिलकुल भी नहीं करता। मुझे लगता है कि एशेज 2023 में सपाट विकेट तैयार करना इंग्लैंड के लिए काम नहीं करने वाला है। इंग्लैंड यह युक्ति आजमा कर पैट कमिंस की टीम को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां ऑफर करने जा रहा है।
मुझे लगता है कि इस तरह की विकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत मदद करेगी। वहीं, मुझे लगता है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के लिए जरूरी है कि वे गेंद को घुमाए। यहीं उनकी बहुत बड़ी ताकत होगी। लेकिन अगर गेंदें स्विंग नहीं करती है, तो उनमें लय की थोड़ी कमी हो सकती है, क्योंकि उनके जितने बड़े गेंदबाज है, वे बूढ़े हो रहे हैं।”