Ashes 2023: पहले टेस्ट के दौरान नाटकीय रूप से पवेलियन लौटे इंग्लिश ओपनर बल्लेबाज जैक क्राॅली
क्राॅली स्काॅट बोलेंड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए
अद्यतन - Jun 16, 2023 9:05 pm

बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने एशेज टेस्ट सीरीज की शुरूआत शानदार तरीके से की है। बता दें कि आज 16 जून, शुक्रवार से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है।
तो वहीं इस मैच की शुरूआत इंग्लिश टीम ने शानदार तरीके से की है और अपने आक्रामक तेवर वाला बैजबाॅल क्रिकेट पारी की शुरूआत से ही खेलना शुरू किया। बता दें कि मैच में स्टोक्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनर जैक क्राॅली ने एशेज सीरीज की पैट कमिंस द्वारा फेंकी गई पहली गेंद पर चौका मारकर बेहतरीन शुरूआत की।
लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्राॅली बड़े ही नाटकीय ढंग या यूं कहें कि अजीब संयोग से आउट हुए हैं। बता दें कि मैच में क्राॅली 73 गेंदों में 61 रनों की पारी खेल एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे।
जैक क्राॅली को मिला था दूसरा जीवनदान
हालांकि, पहले दिन लंच से पहले अपना विकेट गंवाने वाले जैक क्राॅली इससे पहले भी पारी में स्काॅट बोलेंड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे थे, लेकिन इस आवाज को मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों समेत किसी और ने भी नहीं सुना था। लेकिन क्राॅली आउट भी एक दम उसी अंदाज में हुए, जिसे एक अजीब संयोग माना जा रहा है।
Not this time. Australia reviews it and Zak Crawley has to go!
📸: Sony LIV https://t.co/c0Z0u8Bdiu pic.twitter.com/AbxBokLuEW
— CricTracker (@Cricketracker) June 16, 2023
दूसरी ओर आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 58 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जाॅनी बेयरस्टो 58 और जो रूट 74 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक जोस हेडलवुड व नाथन लियोन दो-दो और स्काॅट बोलेंड एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं।