ENG vs AUS, 1st Test: दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, सस्ते में पवेलियन लौटे दोनों ओपनर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AUS, 1st Test: दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, सस्ते में पवेलियन लौटे दोनों ओपनर

इंग्लैंड ने तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 28 रन बना लिए हैं।

Pat Cummins (Photo Source: Twitter)
Pat Cummins (Photo Source: Twitter)

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 जून से बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 393 रनों पर पारी घोषित की थी। जॉनी बेयरस्टो ने (78 रन) और जो रूट ने (118 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 386 रनों पर ऑलआउट हो गई। उस्मान ख्वाजा ने (141 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। इंग्लैंड ने तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड इस वक्त ऑस्ट्रेलिया से 35 रनों से आगे चल रही है।

तीसरे दिन ज्यादा देर नहीं चल पाया उस्मान ख्वाजा का बल्ला

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने विकेट जल्दी गंवाए थे। डेविड वॉर्नर (9 रन) और मार्नस लाबुशेन गोल्डन डक पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों आउट हो गए थे। जिसके बाद स्टीव स्मिथ भी (16 रन) पर विकेट गंवा बैठे थे। ट्रैविस हेड और कैमरून ग्रीन के बीच साझेदारी पनपते हुए नजर आ रही थी।

लेकिन मोईन अली ने पहले ट्रैविस हेड को (50 रन) और फिर कैमरून ग्रीन को (38 रन) पर पवेलियन भेजा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने शानदार खेल दिखाया। दूसरे दिन के अंत तक उस्मान ख्वाजा 126 रन पर नाबाद थे। और एलेक्स कैरी 52 रन पर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे।

दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे। लेकिन तीसरे दिन दोनों ही बल्लेबाज पारी को बड़ा पाने में नाकामयाब रहे। उस्मान ख्वाजा (141 रन) पर ओली रॉबिनसन के हाथों आउट हो गए और एलेक्स कैरी (66 रन) पर जेम्स एंडरसन का शिकार बन गए।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिनसन ने 3-3 विकेट लिया। वहीं मोईन अली के नाम 2 विकेट और जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अब तक गंवा दिए हैं दो विकेट

इंग्लैंड को दूसरी पारी में अच्छी शुरूआत नहीं मिली है। जैक क्रॉर्ली नौवें ओवर में (7 रन) पर स्कॉट बोलैंड के हाथों आउट हो गए। वहीं फिर अगले ही ओवर में बेन डकेट (19 रन) पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद फिर बर्मिंघम में बारिश शुरू हो गई जिसके चलते खेल काफी देर तक रूका रहा। लेकिन अंत में आज के खेल को रद्द ही करना पड़ा। तीसरे दिन के अंत तक जो रूट और और ओली पोप दोनों ही बल्लेबाज शून्य पर क्रीज पर मौजूद है।

तीसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/AjayKaswan66907/status/1670454164688896001?s=20

close whatsapp