टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने BCCI पर साधा निशाना, कहा- उनके पास ना तो क्रिकेट खेलने का……
दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि, दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सिलेक्टर्स को ना ही खेल की अधिक जानकारी है और ना ही क्रिकेट की उतनी समझ है।
अद्यतन - Jun 19, 2023 10:54 am

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला हारते ही टीम इंडिया के प्रदर्शन पर काफी सवाल उठ रहे हैं। बता दें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर टीम मैनजमेंट और अन्य खिलाड़ियों के परफॉरमेंस की काफी आलोचनाएं हो रही हैं। वहीं रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की चर्चा भी काफी तेज है।
दरअसल पिछले दस सालों से भारतीय टीम ने अब तक कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। बता दें भारत T20 World Cup 2007, ODI World Cup 2011, Champion Trophy 2013 ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीता है। लेकिन साल 2013 के बाद से भारतीय टीम ICC ट्रॉफी जीत पाने में नाकाम रही है। इस साल भी फैंस को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें थी लेकिन भारत उन उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरा।
वहीं भारतीय टीम के चयन पर टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि, चयनकर्ताओं की ना तो विज़न क्लियर है और ना ही उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल को भी लेकर प्रतिक्रिया दी।
उनमें ना तो खेल की अधिक जानकारी है और ना ही क्रिकेट की उतनी समझ है- दिलीप वेंगसरकर
बता दें एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि, दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पिछले छह-सात सालों में मैंने जिन सिलेक्टर्स को देखा है, उनमें ना तो विजन है और ना ही उन्हें खेल की अधिक जानकारी है और ना ही क्रिकेट की उतनी समझ है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सिलेक्टर्स ने शिखर धवन को भारत का कप्तान बनाया (जब मुख्य खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे), यहीं पर आप भविष्य के भारतीय कप्तान को तैयार कर सकते हैं। लेकिन आपने किसी को भी तैयार नहीं किया। आप बस आते ही खेलने लगते हैं। दरअसल दुनिया के सबसे आमिर क्रिकेट बोर्ड की बात करते हैं तो बेंच स्ट्रेंथ कहां है? केवल IPL होना मीडिया राइट्स में करोड़ों कमाना ही उपलब्धि नहीं होती है।