बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कमाल तस्वीर की शेयर, तो KKR ने भी बना दिया गजब का मीम
रिंकू सिंह ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी संग तस्वीर की थी पोस्ट।
अद्यतन - जून 19, 2023 4:53 अपराह्न

IPL 2023 में रिंकू सिंह ने अपने नाम की छाप छोड़ी है, भले ही KKR टीम कुछ नहीं कर पाई हो। लेकिन रिंकू ने अपनी टीम के लिए हर मैच में रन बनाए, साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इसी के बाद से रिंकू को अब जगह-जगह बुलाया जा रहा है, साथ ही इस खिलाड़ी के जीवन में काफी बदलाव भी आया है।
यश दयाल हमेशा याद रखेंगे रिंकू सिंह का नाम
जी हां, IPL 2023 में रिंकू सिंह ने एक ऐसा कारनामा किया था, जिसके बाद हर को उनका मुरीद हो गया था। जहां रिंकू ने गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए, यश दयाल को लगातार 5 छक्के जड़े थे और KKR टीम को जीत दिलाई थी।
रिंकू सिंह की तस्वीर पर ली KKR ने चुटकी!
*रिंकू सिंह ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी संग तस्वीर की थी पोस्ट।
*इसी तस्वीर को KKR ने सोशल मीडिया पर अलग तरह से की पोस्ट।
*मिर्जापुर वेब सीरीज से की KKR ने उस तस्वीर की तुलना।
*साथ ही इस तस्वीर का कैप्शन भी था कमाल का।
KKR के पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
फिटनेस के मामले में टॉप पर है ये बल्लेबाज
रिंकू का बल्ला IPL 2023 में जमकर बोला था
IPL 2023 में रिंकू सिंह ने KKR के लिए सबसे दमदार प्रदर्शन किया था, जहां इस सीजन में धाकड़ बल्लेबाज ने सभी 14 लीग मैच खेले थे। जहां इन सभी मुकाबलों में रिंकू ने कुल 474 रन ठोके थे और इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े और 31 चौकों के साथ-साथ 29 छक्के भी मारे थे। जिसके बाद अब खबरें ये सामने आ रही है की रिंकू सिंह को जल्द ही टीम इंडिया से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जिसे लेकर पहले ही कई क्रिकेट दिग्गजों के बयान सामने आ चुके हैं। अब देखने अहम होगा की किस सीरीज में रिंकू टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हैं और टीम इंडिया से खेलते हुए उनका प्रदर्शन क्या IPL जैसा ही रहता है या नहीं।