ENG vs AUS: पहली पारी 393 रनों पर घोषित करने का बेन स्टोक्स को नहीं है कोई पछतावा! हार के बाद दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AUS: पहली पारी 393 रनों पर घोषित करने का बेन स्टोक्स को नहीं है कोई पछतावा! हार के बाद दिया बड़ा बयान

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

Ben Stokes (Photo Source: Twitter)
Ben Stokes (Photo Source: Twitter)

बेन स्टोक्सः एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 393 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 386 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड 273 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया ने 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उस्मान ख्वाजा के (65 रन) और पैट कमिंस के नाबाद (44 रन) के बदौलत जीत दर्ज की। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है।

हार के बाद बेन स्टोक्स ने कही बड़ी बात

बेन स्टोक्स ने पहली पारी मात्र 393 रनों पर घोषित कर दी थी। जब जो रूट (118 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। बेन स्टोक्स के इस फैसले की बहुत चर्चा हो रही है। कई दिग्गज खिलाड़ी उनकी सराहना भी कर रहे हैं, वहीं कई आलोचना भी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया से हार के के बाद बेन स्टोक्स ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘अगर हम घोषणा नहीं करते तो क्या हमें वह उत्साह मिलता जो हमें पांचवें दिन के अंत में मिला? में शतप्रतिशत निश्चित नहीं हूं लेकिन मैं इस खेल को ‘क्या होगा अगर’ के रूप में नहीं देख रहा हूं, वास्तविकता यह है कि हम सीमा से आगे नहीं बढ़ पाए।’

यह भी पढ़े- ENG vs AUS: कंगारूओं ने तोड़ा इंग्लैंड का घमंड, एजबेस्टन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की रोमांचक जीत

क्या पता हम दो गेंद में दो विकेट गंवा देते- बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स का कहना है कि हार के बाद वह अपनी रणनीतियों को बदलने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचने वाले हैं। बेन स्टोक्स ने यह भी कहा कि अगर वह पारी घोषित नहीं करते तो टीम या तो 40 रन बना भी सकती थी। या फिर दो गेंदों में दो विकेट भी गंवा सकती थी।

बेन स्टोक्स ने आगे कहा, ‘मैं अपने क्रिकेट के बारे में जिस तरह से चल रहा हूं उसे नहीं बदलूंगा। क्योंकि यह एशेज है कौन जानता है हम अतिरिक्त 40 रन बना सकते थे या दो गेंदो में दो विकेट गंवा सकते थे। मैं ऐसा कप्तान नहीं हूं जो अगर हो तो चल जाए। हमने इसे ऑस्ट्रेलिया पर हावी होने और वास्तव में दूसरे दिन के लिए इसे मौके के तौर पर देखा।’

close whatsapp