धोनी की इंजरी पर CSK के CEO ने दिया बड़ा बयान, कहा- पहले वो तीन सप्ताह रेस्ट करेंगे फिर रिहैब…..
काशी विश्वनाथन ने बताया कि, दरअसल धोनी ने बताया कि फाइनल खत्म होने के बाद मुंबई जाएंगे, सर्जरी कराएंगे और रिहैब के लिए रांची वापस जाएंगे।
अद्यतन - जून 22, 2023 1:20 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी की बदलौत CSK को पांचवी बार IPL ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस सीजन में धोनी को घुटने की चोट के कारण काफी परेशानी में देखा गया। दरअसल MSD रन भाग पाने में भी असमर्थ थे। लेकिन उन्होंने फाइनल मुकाबले के बाद ही घुटने की सर्जरी कराई।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी की इंजरी को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए यह खुलासा किया कि, वह रिहैब में जाने से पहले तीन सप्ताह तक आराम करेंगे। इसके साथ ही उनका कहना था कि वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे।
वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे- काशी विश्वनाथ
बता दें ESPNcricinfo पर बातचीत करते हुए काशी विश्वनाथ ने बताया कि, दरअसल धोनी ने फाइनल खत्म होने के तुरंत बाद हमें बताया कि, वह मुंबई जाएंगे, सर्जरी कराएंगे और रिहैब के लिए रांची वापस जाएंगे। मुंबई में, रुतुराज की शादी के बाद मैं उनसे मिलने गया था। वह काफी सहज हैं। धोनी ने मुझसे कहा कि वह तीन सप्ताह तक आराम करेंगे और फिर अपना रिहैब शुरू करेंगे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जैसा कि धोनी ने बताया, वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे। हमें उन्हें यह सब याद दिलाने की जरूरत भी नहीं है। इसके साथ ही काशी विश्वनाथन का कहना था कि, कोई भी धोनी से बहुत अधिक सवाल नहीं पूछ रहा है, क्योंकि वह जानते हैं कि खेल में वापस आने के लिए उन्हें क्या करना होगा।
बता दें काशी विश्वनाथ ने कहा कि, वह जानते हैं कि क्या करना है, कैसे करना है, इसलिए हम उनसे यह नहीं पूछेंगे कि ‘आप क्या करने जा रहे हो, या कैसे’ आदि। वह हमें खुद ही सूचित करेंगे। वह जो भी कर रहे हैं, वह सबसे पहले और सिर्फ CSK के ओनर श्री एन श्रीनिवासन को सूचित करेंगे, किसी और को नहीं। दरअसल वह उनके साथ सीधी बात करेंगे। ऐसे में उनसे हमें जानकारी मिलेगी कि वह यही कर रहे हैं। दरअसल 2008 से ऐसा ही हो रहा है। आगे भी इसी तरह यह जारी रहेगा।