वायरल खबर! रोहित शर्मा का ऐसा क्यूट वीडियो आपने सच में पहले कभी नहीं देखा होगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

वायरल खबर! रोहित शर्मा का ऐसा क्यूट वीडियो आपने सच में पहले कभी नहीं देखा होगा

इन दिनों विदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा।

Rohit Sharma With his Daughter (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With his Daughter (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। जहां हिटमैन अपने परिवार के साथ रोज नई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, लेकिन इस बार रोहित ने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है और इसमें कप्तान अलग अंदाज दिख रहा है।

बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप चल रहे हैं रोहित शर्मा

जी हां, कप्तान रोहित शर्मा अपने बल्ले से कमाल नहीं कर पा रहे हैं, काफी लंबे समय से इस खिलाड़ी ने अपना पुराना अंदाज नहीं दिखाया है। कुछ समय पहले खत्म हुए IPL में उन्होंने अपने फैन्स को निराश किया था, तो वहीं WTC फाइनल में भी कुछ नहीं बदला और बतौर ओपनर टीम इंडिया से खेलते हुए हिटमैन का बल्ला शांत ही रहा।

कितना प्यारा वीडियो पोस्ट किया है रोहित शर्मा ने इस बार

*इन दिनों विदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा।
*वहीं इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया है रोहित ने शेयर।
*वीडियो में रोहित ने बेटी को बैठा रखा है अपने कंधों पर।
*इस दौरान बेटी के साथ कार्निवल देखते हुए डांस कर रहे हैं रोहित।

ये है रोहित शर्मा और उनकी बेटी का प्यारा वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

क्रिकेट से ब्रेक के बीच परिवार के साथ कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

वेस्टइंडीज दौरा रहेगा इस कप्तान के लिए अहम

दूसरी ओर जुलाई महीने में टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा करेगा, जहां ये दौरा कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस दौरे पर रोहित को बल्लेबाजी में खुद को साबित करना होगा, साथ ही साथ कप्तानी में भी उनको दम दिखाना होगा। इसी के साथ ही कुछ रिपोर्ट्स की माने तो हिटमैन को इस दौरे पर किसी एक प्रारूप से आराम दिया जा सकता है, अब देखना अहम होगा की ये दावा कितना सही साबित होता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp