मोहम्मद शमी गजब के जोश में हैं, अब सोशल मीडिया पर बल्लेबाजों को डरा रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी गजब के जोश में हैं, अब सोशल मीडिया पर बल्लेबाजों को डरा रहे हैं

वर्ल्ड कप 2023 में कुछ ही मैचों में शमी ने दिखाया है दमदार प्रदर्शन।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन देखने लायक है, भले ही शुरूआती मैचों में शमी को खेलना का मौका नहीं मिला था। लेकिन जैसे ही शमी की अंतिम 11 में एंट्री हुई, उन्होंने पूरी कहानी को ही बदल कर रख दिया। अब बस टीम इंडिया के फैन्स पूरे मैच में, इस शमी की गेंदबाजी का इंतजार करते हैं और वो भी अपने प्रदर्शन से सभी को खुश कर देते हैं।

कब मिला मोहम्मद शमी को मौका?

अभी मोहम्मद शमी टीम इंडिया में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती मैचों में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन जैसे ही हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ चोट लगी, वैसे ही शमी की अंतिम 11 में जगह बन गई। जहां उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था वर्ल्ड कप 2023 का और इस मैच में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम कर खुद को साबित कर दिया।

मोहम्मद शमी इंस्टा स्टोरी के जरिए बल्लेबाजों को डरा रहे हैं

*वर्ल्ड कप 2023 में कुछ ही मैचों में शमी ने दिखाया है दमदार प्रदर्शन।
*शमी ने महज 4 मैचों में अपने नाम कर लिए हैं कुल 16 विकेट।
*इस बीच तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर भी है काफी ज्यादा एक्टिव।
*हाल ही में अफ्रीका मैच से खुद की एक तस्वीर की है इंस्टा स्टोरी पर शेयर।

एक नजर मोहम्मद शमी की इंस्टा स्टोरी पर

साथ ही गेंदबाज ने नया पोस्ट भी किया है शेयर

टीम इंडिया का टारगेट है जीत नंबर 9

दूसरी ओर टीम इंडिया ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8 मैच जीत लिए हैं, वहीं अब टीम को अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलना है और ये मैच टीम के लिए 9वें नंबर का मैच होगा। जिसमें टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड से होगा, ये मुकाबला 12 तारीख को बैंगलोर में खेला जाएगा और टीम इंडिया वहां पहुंच गई है। वहीं 15 तारीख को वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, उसके बाद दूसरा सेमीफाइनल 16 तारीख को होगा और फिर 19 तारीख को खिताबी जंग अहमदाबाद में होगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?