एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड ने किया डेविड वॉर्नर का किया समर्थन, कहा- वह एशेज सीरीज के बाकि मैच में बड़ा रोल निभाने वाले हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड ने किया डेविड वॉर्नर का किया समर्थन, कहा- वह एशेज सीरीज के बाकि मैच में बड़ा रोल निभाने वाले हैं

एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड ने कहा कि, हम चाहते हैं कि वह इसी तरह से ही इस सीरीज में भी खेले और इंग्लैंड पर दबाव बनाए।

Andrew McDonald And David Warner (Photo Source: Twitter)
Andrew McDonald And David Warner (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। दरअसल कंगारू टीम ने भले ही शुरुआत अच्छी नहीं की लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार कमबैक किया। वहीं इंग्लैंड के जल्दी पारी घोषित करने का फैसला उनपर भारी पड़ा।

हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर का बल्ला फिर नहीं चला। दरअसल पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे वॉर्नर इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलने से पीछे रह गए। बता दें उन्होंने इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ज्यादा रन नहीं बनाए। वहीं उनका खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ा रखा है।

हालांकि इस बीच ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड का कहना है कि, डेविड वॉर्नर एशेज सीरीज के बाकि मैचों में बड़ा रोल निभाने वाले हैं। साथ ही उनका मानना है कि, जिस तरह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने कमबैक किया था ठीक वैसा ही कमबैक वह इस सीरीज में भी करेंगे।

वह इसी तरह से ही खेलें और इंग्लैंड पर दबाव बनाए- एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड 

बता दें  Cricbuzz पर बातचीत करते हुए एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड ने कहा कि, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ओवल में पहली पारी के साथ-साथ जिस इरादे से वह दूसरी पारी में आगे बढ़े, उसे देखने वाला कोई भी कहेगा कि उनके मूवमेंट पैटर्न बहुत अच्छे हैं। दरअसल उनका इरादा काफी अच्छा था। हम चाहते हैं कि वह इसी तरह से ही इस सीरीज में भी खेले और इंग्लैंड पर दबाव बनाए।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए जो वो चाहते थे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने उन पर बहुत दबाव डाला और 70/0 पर, वह काफी प्रभावशाली दिख रहे थे। इसमें कोई शक नहीं है कि उनके बल्ले से एक बड़ा स्कोर आने वाले है। बता दें डेविड वार्नर को इंग्लैंड में काफी संघर्ष करना पड़ा। दरअसल स्टुअर्ट ब्रॉड के गेंदबाजी के आगे वह अक्सर लड़खड़ाते हुए नजर आएं हैं क्योंकि इस इंग्लिश सीमर ने उन्हें टेस्ट में 15 बार आउट किया है।

close whatsapp