वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में नहीं मिली सरफराज खान को जगह, तो इमोशनल हुआ ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में नहीं मिली सरफराज खान को जगह, तो इमोशनल हुआ ये खिलाड़ी

युवा बल्लेबाज सरफराज खान हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल।

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

काफी समय से युवा बल्लेबाज सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बना रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का चयन टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप में नहीं हो रहा है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी सरफराज को नहीं चुना गया, जिसके बाद ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर इमोशनल हो गया।

टेस्ट टीम में इस बार हुए हैं बड़े बदलाव

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिले हैं, जहां टीम में पहली बार यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है। वहीं दूसरी ओर इस टीम में तेज गेंदबाज शमी और उमेश यादव नहीं हैं, तो बल्लेबाज पुजारा का भी टेस्ट टीम से पत्ता कट गया है। दूसरी ओर वनडे टीम में कोई बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं, पहले खबरें थी की रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा लेकिन रोहित वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान होना बाकी है, टीम इंडिया का ये वेस्टइंडीज दौरा करीब एक महीने चलेगा और वेस्टइंडीज के कई अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे।

बल्लेबाज सरफराज खान का फिर टूटा दिल

*युवा बल्लेबाज सरफराज खान हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल।
*वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं चुने जाने पर सरफराज खान हुए इमोशनल।
*इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेट्स की तस्वीर की पोस्ट, लिखा- ONE LOVE
*घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है ये खिलाड़ी।

ये इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है सरफराज खान ने

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

मैच से जुड़े पोस्ट शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी आए दिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (टेस्ट सीरीज)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp