एजबेस्टन टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को दिलाई युवराज सिंह की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

एजबेस्टन टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को दिलाई युवराज सिंह की याद

बुमराह ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

Jasprit Bumrah against Stuart Board (Photo Source: Twitter/England Cricket)
Jasprit Bumrah against Stuart Board (Photo Source: Twitter/England Cricket)

इंग्लैंड और भारत के बीच में एजबेस्टन के मैदान में इस समय रीशेड्यूल 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसका पहला दिन जहां भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम रहा। वहीं दूसरे दिन के पहले सत्र में इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सुर्खियां बटोरी।

जिसमें जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में कुल 35 रन बटोर लिए। जिसके बाद यह ओवर टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। दरअसल बुमराह और सिराज की जोड़ी मैदान पर बल्लेबाजी कर रही थी और भारतीय टीम की कोशिश 400 रन के आंकड़े को पहली पारी में पार करने की थी।

जिसके बाद ब्रॉड के उस ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने चौका लगा दिया। वहीं दूसरी गेंद शॉर्ट बाउंसर होने की वजह से बुमराह के सर के ऊपर से निकलते हुए सीधे बाउंड्री के लिए चली गई जिसको अंपायर ने वाइड करार दिया और 5 रन आ गए। इसके बाद अगली गेंद पर बुमराह ने छक्का लगा दिया जो नो-बॉल भी करार दी गई।

जबकि इसके बाद अगली 5 गेंदों में बुमराह ने 3 चौके, 1 छक्का और सिंगल बनाया। जिसके चलते इस एक ओवर में कुल 35 रन बनते हुए देखने को मिले, जो टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

बुमराह ने एजबेस्टन में दिखाई युवराज सिंह की झलक

जसप्रीत बुमराह की इस आक्रामक बल्लेबाजी को देखने के बाद सभी को युवराज सिंह की याद आ गई जिन्होंने साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद अब टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने भी ब्रॉड के साथ कुछ ऐसा ही किया है।

वहीं मैच को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 416 रन बनाने में कामयाब हुई जिसके चलते टीम की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही।

यहां पर देखिए सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/riseup_pant/status/1543180173570293760

close whatsapp