ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को टीम में मिलना चाहिए लगातार मौका- इरफान पठान
इरफ़ान पठान ने कहा कि, जब तक ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक संजू सैमसन को टीम इंडिया का हिस्सा बनाए रखना चाहिए।
अद्यतन - जून 24, 2023 6:08 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से टेस्ट, ODI और T20 सीरीज खेली जाएगी, जिसे लेकर BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें इस सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, केएस भरत, इशान किशन सहित कई युवा खिलाडियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले ODI सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। उनकी चयन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है।
संजू सैमसन को लगातार टीम इंडिया का हिस्सा बनाए रखना चाहिए- इरफ़ान पठान
बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने भी संजू सैमसन के चयन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि जब तक ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक होकर टीम इंडिया में वापस नहीं आते तब तक संजू सैमसन को टीम इंडिया का हिस्सा बनाए रखना चाहिए। बता दें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ट्वीट कर इरफ़ान पठान ने इस बात की जिक्र की है।
दरअसल इरफ़ान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि, पंत की लगातार रिकवरी को देखते हुए, संजू सैमसन को एक दिवसीय क्रिकेट में लंबे समय तक के लिए अवसर देने का वक्त आ गया है। एक बेहतरीन मध्य-क्रम विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में वह अपने कौशल और स्पिन को खेलने की क्षमताओं के साथ भारत के लिए मूल्यवान साबित हो सकते हैं।
Given Pant's ongoing recovery, it's time to give Sanju Samson an extended opportunity in one day cricket. With his skills as a proficient middle-order wicketkeeper-batsman and excellent spin-playing abilities, he could prove to be a valuable addition. #INDvWI
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 23, 2023
बता दें ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद से भारतीय टीम में विकेटकीपर को लेकर काफी संशय बना हुआ रहा है। दरअसल संजू सैमसन के अच्छे फॉर्म में होने के बाद भी उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें यह मौका मिला है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे टीम इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।