आज मैं जो कुछ भी हूं राजस्थान रॉयल्स की वजह से ही हूं: यशस्वी जायसवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज मैं जो कुछ भी हूं राजस्थान रॉयल्स की वजह से ही हूं: यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 48.08 के औसत से 625 रन बनाए जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी है।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की जमकर प्रशंसा की है। उनके मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने उनके खेल में पूरी तरह से निवेश किया और पैसों से संबंधित उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होने दी और इसी वजह से उनके खेल में भी काफी निखार देखने को मिला।

बता दें, यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 48.08 के औसत से 625 रन बनाए जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी है। यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की सड़कों में पानीपुरी बेचने से अपनी शुरुआत की थी और आज वो काफी ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने कहा कि, ‘ सबसे पहली चीज मेरे लिए क्रिकेट है और उसी में मैं फोकस कर रहा हूं। मुझे इस मामले में राजस्थान रॉयल्स ने काफी सपोर्ट किया है। उन्होंने पैसों से संबंधित मुझे काफी मदद की है और यह भी बताया है कि मुझे कैसे अपने पैसों को इन्वेस्ट करना चाहिए। इस वजह से ही मैं क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे पाया हूं। उन सभी फ्रेंचाइजियों को मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा जो अपने खिलाड़ियों की ऐसे मदद कर रही है।’

मैं ज्यादा से ज्यादा समय महत्वपूर्ण चीजों पर देता हूं: यशस्वी जायसवाल

युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘मैं सबसे पहले अपने को लेकर काफी मेहनत करता हूं और अपने फैसलों पर पूरा भरोसा करता हूं। दूसरी सबसे मुख्य चीज यह है कि मैं महत्वपूर्ण चीजों पर ही समय बिताता हूं। उदाहरण के तौर पर अच्छी डाइट के लिए मुझे घर पर रहना बेहद जरूरी है और परिवार वालों के साथ मुझे काफी अच्छा लगता है। जो चीजें मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है मैं उस पर ध्यान नहीं देता हूं।

साथ ही मैं पिछले 3 से 4 सालों से इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट खेल रहा हूं और मैंने काफी सारी चीजें देखी है। मुझे पता है कि क्या मेरे लिए सही है और क्या मेरे लिए गलत है। अब मैं काफी अनुभवी भी हो गया हूं और अपने खेल पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रहा हूं और गलतियां कम कर रहा हूं।’

close whatsapp