इन तीन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय वनडे टीम में किया जाना था शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन तीन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय वनडे टीम में किया जाना था शामिल

इस दौरे में भारत को वेस्टइंडीज के घर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी और 1 अगस्त तक यह सीरीज खेली जाएगी।

Washington Sundar
Washington Sundar. (Photo Source: Twitter)

भारत को अब वेस्टइंडीज का दौरा करना है। इस दौरे में भारत को वेस्टइंडीज के घर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी और 1 अगस्त तक यह सीरीज खेली जाएगी।

वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी टीम के साथ वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनको इस दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल हो सकते थे। इन तीनों ही खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सभी खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

3- वाशिंगटन सुंदर

Washington Sundar
Washington Sundar. (Photo by MARTY MELVILLE/AFP via Getty Images)

वेस्टइंडीज दौरे के लिए शानदार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल ने इस साल 5 वनडे मुकाबले खेले हैं लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

बता दें, अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में 4 पारियों में मात्र 3 विकेट ही हासिल किए हैं। वनडे टीम में पिछले काफी समय से अक्षर पटेल को लगातार जगह मिल रही है लेकिन इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। अक्षर पटेल की जगह वेस्टइंडीज दौरे के लिए वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल कर सकते थे।

वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 16 वनडे मुकाबलों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 85.66 के स्ट्राइक रेट से 9 पारियों में 233 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp