एशिया कप 2023 से पहले इस स्टार क्रिकेटर की फिटनेस दे सकती है टीम इंडिया को बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 से पहले इस स्टार क्रिकेटर की फिटनेस दे सकती है टीम इंडिया को बड़ा झटका

श्रेयस अय्यर एशिया कप 2023 के लिए मैच फिटनेस हासिल करने के लिए NCA में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Team India. (Image Source: BCCI)
Team India. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान में कई स्टार खिलाड़ियों की चोटों से रिकवरी को लेकर चिंतित हैं, जो संभावित रूप से आगामी एशिया कप 2023 में उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। इस लिस्ट में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर शामिल है।

केएल राहुल को मई में आईपीएल 2023 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई और फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस बीच, केएल राहुल पहले ही एशिया कप 2023 के लिए संदेह के घेरे में हैं, वहीं भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

क्या Shreyas Iyer की फिटनेस फिर देगी टीम इंडिया को दगा

आपको बता दें, आईपीएल 2023 से पहले श्रेयस अय्यर की पीठ की समस्या फिर से जाग्रत हो गई थी, नतीजन उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, और वह पूरे आईपीएल 2023, WTC 2023 फाइनल और अब वेस्टइंडीज दौरे (टेस्ट और ODI) से भी चूक गए हैं। सर्जरी के बावजूद राहुल और श्रेयस अपनी-अपनी समस्याओं से अभी तक जूझ रहे हैं, और अब दोनों खिलाड़ी एशिया कप 2023 के लिए मैच फिटनेस हासिल करने के लिए NCA में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

यहां पढ़े: इशांत शर्मा का खुलासा, कहा- पहली मुलाकात में विराट कोहली ने मेरे पायजामा को लेकर बनाया था मजाक

इस बीच, खबरें आ रही है कि श्रेयस अय्यर एशिया कप 2023 से भी चूक सकते हैं, क्योंकि उनकी पीठ अभी भी उन्हें परेशान कर रही है और उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में एक इंजेक्शन लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर के आगामी एशिया कप के लिए समय पर पूरी फिटनेस हासिल करने की संभावना नहीं है।

Shreyas Iyer को पीठ के दर्द के लिए लेना पड़ा इंजेक्शन

28-वर्षीय बल्लेबाज को NCA में अपनी पीठ के दर्द के लिए एक इंजेक्शन लगाना पड़ा है, जिससे पता चलता कि उनकी पीठ अभी भी उन्हें परेशान कर रही है।BCCI के एक सूत्र ने TOI को बताया: “अय्यर ने हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी पीठ दर्द के लिए एक इंजेक्शन लिया। उनकी पीठ अभी भी उन्हें परेशानी दे रही है।”

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp