न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत के दौरान Chamari Athapaththu ने हासिल की बड़ी उपलब्धि - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत के दौरान Chamari Athapaththu ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI मैच गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 जून को खेला जाएगा।

Chamari Athapaththu. (Image Source: ICC)
Chamari Athapaththu. (Image Source: ICC)

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 27 जून को गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले ODI मुकाबले में मेजबान टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसमें Chamari Athapaththu ने अहम भूमिका निभाई।

दरअसल, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम को नौ विकेट से हराकर खेल के किसी भी प्रारूप में व्हाइट फर्न्स के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले श्रीलंका महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी कोई मैच नहीं जीता था।

श्रीलंका के साथ-साथ Chamari Athapaththu ने भी रचा इतिहास

आपको बता दें, बारिश से बाधित 28 ओवर के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/5 रन बनाए। जीत के लिए 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को सलामी बल्लेबाज चमारी अथापत्थु और विशमी गुणरत्ने ने पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़कर शानदार शुरुआई दिलाई। जिसके बाद चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) ने 83 गेंदों में 108* रनों की पारी खेलते हुए श्रीलंका को छह गेंदे शेष रहते ही ऐतिहासिक जीत दिला दी।

यहां पढ़िए: ‘मुझे पता था MS Dhoni युवराज सिंह से पहले आएंगे क्योंकि…’: Mutthiah Muralitharan ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर किया दिलचस्प खुलासा

इस बीच, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत के दौरान कप्तान Chamari Athapaththu ने भी इतिहास रचा। वह ODI क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाली श्रीलंका की पहली महिला क्रिकेटर बनी। उन्होंने यह उपलब्धि पारी के 13वें ओवर में हासिल की। 33-वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 83 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली, जो 50 ओवरों के प्रारूप में चमारी का सातवां शतक था।

इस साल शानदार फॉर्म में हैं Chamari Athapaththu

आपको बता दें, श्रीलंका की बाएं-हाथ की बल्लेबाज ने अब तक 93 ODI मैचों में 3059 रन बनाए हैं। उन्होंने महिला वनडे में 33.61 के औसत और 71.10 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह इस साल बेहद जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने 3 ODI मैचों में 109.50 की औसत और 121.66 की स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं।

अब श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा ODI मैच इसी गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 जून को खेला जाएगा।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp