माइकल वॉन ने इंग्लैंड के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड को वापसी करना है तो पहले अपनी..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

माइकल वॉन ने इंग्लैंड के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड को वापसी करना है तो पहले अपनी…..

माइकल वॉन ने कहा कि, इंग्लैंड फिर से वापसी कर सकता है, लेकिन मुझे टीम को लेकर चिंता भी है।

Michael Vaughan (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट खोकर 339 रन बनाए। इस टीम की ओर से डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं पहले दिन खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ भी 85 रन बनाकर नाबाद रहें।

बता दें टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज परेशान नजर आएं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि इंग्लैंड मैच में वापसी कर सकता है। बस उन्हें फिल्डिंग पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

इंग्लैंड के प्लेयर्स को मैदान में और तेज होना होगा- माइकल वॉन 

बता दें BBC से बातचीत करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि, इंग्लैंड फिर से वापसी कर सकता है, लेकिन मुझे टीम को लेकर चिंता भी है। दरअसल उन्हें मैदान में और तेज होना होगा। मुझे यह देखने में वाकई दिलचस्पी होगी कि वे ऐसा कैसे करते हैं।

वहीं लार्ड्स के मैदान पर बैटिंग के बारे में बात करते हुए माइकल वॉन का कहना था कि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों के लिए यहां बल्लेबाजी करना कठिन होता जाएगा। इसलिए इंग्लैंड के लिए हर समय सतर्क रहना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि, मुझे विश्वास है कि अगले कुछ दिनों में इस पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन हो जाएगा और मैं इंग्लैंड के लिए काफी चिंतित हूं। अभी चीजें काफी कठिन हैं।

दरअसल पहले दिन की शुरुआत में ही इंग्लैंड की फिल्डिंग काफी खराब रही थी। इस टीम ने उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर के कैच छोड़ कर उन्हें जीवनदान दिया। जिसके बाद डेविड वार्नर ने 88 गेंदों में 66 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली। बता दें दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी और वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अपना विकेट जल्दी नहीं खोना चाहेगा।

यहां पढ़ें: ‘जब मैंने Virat Kohli की आंखों में देखा, तो..’: R Ashwin ने T20 WC 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की रोमांचक जीत पर किया बड़ा खुलासा

close whatsapp