WV रमन ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन….
WV रमन ने कहा कि, पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है, WTC फाइनल में उनके खराब प्रदर्शन ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।
अद्यतन - Jun 29, 2023 1:32 pm

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होगी। जहां वह टी20, टेस्ट मैच और ODI मैच खेलेगी। बता दें BCCI द्वारा टीम का ऐलान होते ही फैंस और एक्सपर्ट चयनकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल वेस्टइंडीज दौरे के लिए कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है। जिसके बाद भारतीय सेलेक्टर्स की जमकर आलोचना हो रही है।
बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी WV रमन ने भी चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि पुजारा को नहीं मौका देना एक बड़ा विवाद बन गया है। साथ ही उनका मानना है कि पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और टीम को सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी जीत दिलाने में मदद की है।
पुजारा को टीम से हटाना विवाद का कारण बन गया है- WV रमन
बता दें आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें रमन पुजारा को बाहर किए जाने पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, दरअसल समस्या यह है कि उन्होंने चार संभावित सलामी बल्लेबाजों को चुना है और उन्होंने टीम से पुजारा को हटा दिया है, जो विवाद का एक और मुद्दा बन गया है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, पुजारा जैसे क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और उन्होंने कई बार घरेलू और इंटरनेशनल दोनों लेवल पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। बता दें रमन ने आगे कहा कि, पुजारा को हाल ही में उप-कप्तान के लिए प्रमोट किया गया था, लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनके खराब प्रदर्शन ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।
दरअसल मुझे लगता है कि यह एक ऐसा निर्णय है जो कई लोगों को पसंद नहीं आया है और मैं व्यक्तिगत तौर पर भी इसके पक्ष में नहीं हूं। बता दें दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में, पुजारा ने 90 और नाबाद 102 रन बनाए। लेकिन WTC फाइनल में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकें।
यहां पढ़ें : यह खिलाड़ी पूरा कर सकता है World Cup में युवराज सिंह की कमी- श्रीकांत का बड़ा बयान