फिर से उप-कप्तान बनते ही बदले अजिंक्य रहाणे के तेवर, इंस्टा रील के जरिए दिखा रहे हैं स्वैग - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिर से उप-कप्तान बनते ही बदले अजिंक्य रहाणे के तेवर, इंस्टा रील के जरिए दिखा रहे हैं स्वैग

इन दिनों लगातार पोस्ट डाल रहे हैं रहाणे सोशल मीडिया पर।

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे बने हुए हैं और फिर से उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इस फैसले से काफी लोग खुश हैं, तो कुछ ने इस फैसले को सही करार नहीं दिया है। लेकिन खुद रहाणे शायद उप-कप्तान बनने से काफी उत्साहित हैं और अपने फैन्स के साथ मजेदार रील्स शेयर कर रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे ने WTC फाइनल में किया खुद को साबित

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार WTC का फाइनल खेला था, लेकिन इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों खिताबी जंग हार गई। वहीं इस फाइनल के लिए अजिंक्य रहाणे की करीब डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी, जहां इस वापसी को सही साबित करते हुए रहाणे मे जमकर रन बनाए और फिर से अपनी जगह को टेस्ट टीम में पक्की कर ली।

ऐसी रील्स कब से बनाने लग गए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे?

*इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं रहाणे ।
*इसी कड़ी में रहाणे ने शेयर की थी अपनी एक नई रील वीडियो।
*जहां इस रील में रहाणे ने खुद को बताया है Introvert
*साथ ही फनी रील पर बल्लेबाज की वाइफ ने भी किया है कमेंट।

अजिंक्य रहाणे की ये इंस्टा रील हो रही है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

उप-कप्तान बनते ही पोस्ट की थी ये तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

सौरव गांगुली ने दिया था उप-कप्तानी पर बड़ा बयान

अजिंक्य रहाणे को फिर से उप-कप्तान बनाए जाने पर काफी लोग खुश नहीं हैं, जहां इस लिस्ट में दादा यानी की सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है। हाल ही में दादा ने उप-कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया था, गांगुली ने कहा थी पहले रहाणे इतने समय टीम से बाहर रहे थे और फिर 1 मैच में उन्हें मौका देकर उप-कप्तान बना दिया जाता है जो समझ से परे हैं। साथ ही दादा ने कहा की ये जिम्मेदारी जडेजा को भी दी जा सकती थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp