क्रिकेट से उठ गया है दिनेश कार्तिक का मन, अब ऐड शूट में रहते हैं काफी ज्यादा व्यस्त!
IPL के बाद से दिनेश कार्तिक क्रिकेट मैदान से हैं दूर।
अद्यतन - Jul 3, 2023 1:39 pm

दिनेश कार्तिक कई सालों से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, लंबे समय तक वो टीम से बाहर भी रहे थे। लेकिन IPL के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में फिर से एंट्री ले ली थी, वहीं अब इस खिलाड़ी की वापसी होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अब कार्तिक क्रिकेट के मैदान पर थोड़ा कम ही नजर आते और सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखाई देते हैं।
IPL 2023 में दिनेश कार्तिक सिर्फ संघर्ष करते हुए नजर आए
IPL 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक के साथ इस बार कहानी कुछ अलग रही, जहां RCB से ही खेलते हुए कार्तिक IPL 2023 में बुरी तरह फ्लॉप रहे। जहां वो हर एक मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए, उसके बाद भी टीम ने उन्हें लगातार मौके दिए और अंतिम 11 से बाहर नहीं किया।
दिनेश कार्तिक को बस सोशल मीडिया पर दिखावा करना है!
*IPL के बाद से दिनेश कार्तिक क्रिकेट के मैदान से हैं दूर।
*इन दिनों ऐड शूट में काफी ज्यादा बिजी हैं दिनेश कार्तिक।
*जहां कार्तिक ने अपने नए लुक के साथ कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*फैन्स को भी कार्तिक का ये नया अवतार आ रहा है काफी ज्यादा पसंद।
ये कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं दिनेश कार्तिक ने
अपने बच्चों के साथ भी क्यूट तस्वीरें पोस्ट करते हैं DK
टीम इंडिया में मिले मौके को नहीं भुना पाए
दिनेश कार्तिक ने IPL 2022 में बतौर फिनिशर बल्लेबाज काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। लेकिन कार्तिक उस मौके को नहीं भुना पाए और किसी भी मैच में अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए। जिसके बाद उनका टीम इंडिया से पत्ता कट गया और उस टूर्नामेंट के बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई। ऐसे में अब वो क्रिकेट के मैदान पर कम ही नजर आते हैं।